{"_id":"58b9af634f1c1b375c8306db","slug":"rihan-ib-team-arrived-to-find-the-root-of-the-network","type":"story","status":"publish","title_hn":" रिहान के नेटवर्क की जड़ तलाशने पहुंची आईबी की टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिहान के नेटवर्क की जड़ तलाशने पहुंची आईबी की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो वायरल से मचे बवाल के बाद बाद पहासू कस्बे में जांच-पड़ताल करने के लिए आईबी की टीम ने डेरा डाल दिया है। टीम यह जांच करेगी कि मध्यम वर्ग परिवार से संबध रखने वाले आरोपी युवक रिहान को किसने प्रेरित किया। आईबी की टीम रिहान और उसके आकाओं के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
इसके अलावा हैदराबाद से आई तकनीकी विशेषज्ञों की टीम वीडियो वायरल होने के बाद से लेकर अब तक के डाटा को सोशल साइट्स पर खंगालने में जुट गई है। शिकारपुर सीओ विजयप्रकाश सिंह ने बताया कि कस्बा के मोहल्ला पठानटोला निवासी युवक रिहान ने कुछ दिन पूर्व एक समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला वीडियो वायरल किया था।
विज्ञापन
इसे लेकर पहासू कस्बे में बवालियों ने जमकर उत्पात मचाया था। मामलें में अब रिहान की गिरफ्तारी होने पर पुलिस ने उसे 14 दिनों की रिमांड पर लिया जाएगा। खास बात है कि एक छोटे से कस्बे पहासू से ताल्लुक रखने वाला 23 साल के युवा रिहान के दिमाग में किसने एक समुदाय के खिलाफ इतना जहर भर दिया?
विज्ञापन
यहां तक कि पीएम और राममंदिर के लिए भी वीडियो में गलत शब्दों का उपयोग किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि है कि जो लोग रिहान को ये सब करने को प्रेरित कर रहे हैं, उनके इरादे आगे भी नेक नहीं होंगे। इन सब पहलुओं को देखने के लिए हैदराबाद से इंवेस्टीगेशन ब्यूरो की एक टीम ने पहासू कस्बे में डेरा डाल दिया है।
टीम रिहान को बरगलाने वाले उसके आकाओ का नेटवर्क खोजने का काम करेगी। इसके अलावा पहासू बवाल के बाद से सोशल साइटस पर आपत्तिजनक पोस्ट को फारवर्ड कर माहौल बिगाड़ने वालों पर हैदराबाद से आई टेक्निकल टीम जांच कर कार्रवाई करेगी। सीओ ने आईबी की आने की पृष्टि की है।
अभी भी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
पहासू में सांप्रदायिक बवाल मचाने वाले भड़काऊ वीडियो को वायरल करने वाले मुख्य आरोपी रिहान और वीडियो शूट करने वाले सद्दाम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी शकील, रिजवान, शकील और फिरोज की तलाश तेज कर दी गई है।
व्हाट्सएप ग्रुपों पर पुलिस की नजर
सोशल मीडिया के व्हाट्सअप ग्रुपों पर पुलिस ने नजर रखनी तेज कर दी है। साइबर सेल एक्सपर्ट की टीम व्हाट्सअप और अन्य सोशल साइट्स पर भी आईटी एक्सपर्ट नजर बनाए हुए हैं कि किस ग्रुप पर क्या चल रहा है। वहीं पुलिस लोगों को सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक फोटो डालने से रोकने के लिए जागरूक कर रही है।
स्टूडेंट्स से मुखातिब हुए पुलिस अफसर
पहासू में एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हुए बवाल के बाद पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। शुक्रवार को सीओ शिकारपुर विजयप्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहासू कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज, मुर्करम इंटर कॉलेज समेत कई निजी विद्यालयों में जाकर स्टूडेंट्स से सोशल मीडिया पर आने वाले अभद्र संदेश, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तत्काल डिलीट करने की अपील की।
उन्होंने तत्काल 100 नंबर पर सूचना देने को भी कहा। सीओ डिबाई दिनेश शर्मा ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। बच्चों को अपने नंबर प्रदान किए ताकि किसी आपात कालीन स्थिति में स्टूडेंट्स पुलिस को सूचित करं।
लखीमपुर खीरी में कर्फ्यू के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट
लखीमपुरी खीरी में वीडियो वायरल होने पर हुए बवाल के चलते कर्फ्यू लगने से पहासू और खुर्जा में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसके चलते पहासू में शुक्रवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, वहीं खुर्जा कोतवाली में शांति समिति की बैठक बुलाते हुए दोनों समुदायों के मोअज्जिज लोगों से अमन चैन बनाए रखने की अपील की।
लखीमपुर खीरी में वीडियो वायरल के प्रकरण के बाद दो समुदायों के लोग सड़कों पर उतर आए। इसके चलते वहां माहौल गरम हो गया। प्रशासन ने वहां कर्फ्यू लगा दिया है। गौरतलब है कि पहासू में भी एक सप्ताह पूर्व वीडियो वायरल की घटना के चलते माहौल खराब हो गया था।
अब प्रशासन ने लखीमपुर खीरी की घटना के बाद पहासू-खुर्जा में अतिरिक्त पुलिस बल भेज दिया है। शुक्रवार को सीओ विजय प्रकाश, सीओ डिबाई समेत पुलिस अफसरों ने फोर्स के साथ पहासू में फ्लैग मार्च किया, वहीं खुर्जा कोतवाली परिसर में सीओ चंद्रधर गौड़ और एसडीएम राहुल यादव ने नगर के मौजिज लोगा के साथ बैठक कर अमन-चैन कायम रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी तरह के अफवाहों में न आएं।