{"_id":"58f25ec44f1c1bbb4ccf6520","slug":"ration-dealer-beaten-by-disabled-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर ने विकलांग दंपति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन डीलर ने विकलांग दंपति को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित दंपति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन न देने का विरोध करना एक विकलांग दंपति को भारी पड़ गया। डीलर ने राशन न मिलने की शिकायत करने पर विकलांग दंपति की जमकर पिटाई की। पीड़ित दंपति थाने भी पहुंचे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी देहात से शिकायत कर गुहार लगाई।
विज्ञापन
जहांगीराबाद के मोहल्ला प्रभूदयाल निवासी विकलांग दंपति बॉबी और निशा ने एसपी देहात से की शिकायत में आरोप लगाया है कि डीलर उन्हें राशन नहीं दे रहा था। राशन न मिलने की शिकायत पूर्ति विभाग के अफसरों से की गई तो राशन डीलर भड़क गया। 13 अप्रैल को राशन डीलर अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुस आया और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
मारपीट में उनके भाई का छोटा बच्चा भी चोटिल हो गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित विकलांग दंपति ने शनिवार को एसपी देहात से गुहार लगाई।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम भैरपाल सिंह ने बताया कि राशन डीलर द्वारा राशन नहीं देने और विरोध करने पर मारपीट का मामला गंभीर है। राशन डीलर पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद राशन डीलर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित विकलांग दंपति की शिकायत पर कोतवाली प्रभारी को स्वयं जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एसडीएम को राशन न देने की जांच के लिए शिकायत भेजी गई है। - जगदीश प्रसाद शर्मा, एसपी देहात