फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Raped by a woman, filed a report against the two

युवती से रेप, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 22 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Raped by a woman, filed a report against the two
rap - फोटो : ANI

विज्ञापन

घर के पड़ोस में जा रही एक युवती को गन्ने के खेत में खंींच कर एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवक का एक और साथी मौके पर खड़ा रहा। युवती के शोर मचाने पर दोनों भाग गए। युवती के भाई ने एक आरोपी को नामजद करते हुए दो के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती पड़ोस में किसी कार्य से जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे गन्ने के खेत खींच लिया और उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


मौके पर आरोपी के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। युवती के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। बदहवास हाल में घर पहुंची युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने सोमवार को 100 नंबर पर मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गांव में पहुंच घटना की जांच की। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के  लिए जिला मुख्यालय भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष विरेशपाल सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed