{"_id":"58d95c894f1c1b442363e4a8","slug":"rape-on-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की मासूम के साथ की दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल की मासूम के साथ की दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
gangrape
परिवार के साथ आंगन में सो रही 6 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर पड़ोसी युवक अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची की चीख सुनकर जागे परिवार के लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करता है और परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। उसी मकान में जनपद हरदोई निवासी रक्षपाल पुत्र रामसरन भी किराए पर रहता है। रविवार रात वह परिवार के लोगों के साथ आंगन में सोया हुआ था।
रात में रक्षपाल उसकी 6 साल की भतीजी को बहलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए। जब वह कमरे में पहुंचे तो बच्ची की हालत गंभीर थी और रक्षपाल शराब के नशे में था। उन्होंने रक्षपाल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसआई प्रभात कुमार बालियान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रक्षपाल को जेल भेज दिया गया है।