{"_id":"58a9dc894f1c1bac12d853b3","slug":"rape-brother-was-kidnapped-by-two-and-a-half-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने अपहरण कर ढाई माह तक किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा ने अपहरण कर ढाई माह तक किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने जीजा पर अपहरण कर ढाई माह तक रेप करने का आरोप लगाया है। रविवार दोपहर पीड़िता अपनी दो बहन और माता-पिता के साथ कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। वहीं पुलिस अभी तक इस मामले में तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला परिवार नगर कोतवाली क्षेत्र में झोंपड़ी डालकर रहता है। पीड़ित की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी का विवाह खुर्जा गेट चौकी क्षेत्र में करीब चार साल पहले हुआ था। छह महीने पहले उसके पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। रविवार दोपहर पूरा परिवार कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन
सबसे छोटी बेटी ने पुलिस को बताया कि करीब ढाई माह पहले उसका जीजा अपने दो साथियों के साथ आया और नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर ले गया। ढाई माह तक उसने बंधक बनाकर रखा और कई बार बलात्कार किया। युवती की बड़ी बहन जब ससुराल पहुंची तो वह उसे अपने साथ ले आई।
विज्ञापन
आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले से शादीशुदा था। एसएसआई डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नौ साल की बच्ची से दुराचार
नंदग्राम की एक कॉलोनी में रहने वाली पीड़ित बच्ची (9) इलाके के ही एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती है। परिजनों का कहना है कि रविवार सुबह बच्ची को पड़ोस की एक दुकान से कुछ सामान लेने भेजा था। जहां से आरोपी छात्र (14) उसे चॉकलेट का लालच देकर बहला फुसलाकर अपने साथ एक खाली मकान में ले गया।
जहां आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। घटना के बाद बच्ची रोते बिलखते घर पहुंची और उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ छात्र को धर दबोचा। लोगों ने उसकी धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।