फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rampage on petrol pump, firing

पेट्रोल के पैसे मांगने पर किया हमला फायरिंग-तोड़फोड़

Sun, 21 Feb 2016 12:25 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
rampage on petrol pump, firing

बाइक में पेट्रोल डलवाने पर जब पेट्रोलपंप कर्मी ने पैसे मांगे तो बाइक सवार युवकों ने साथियों को बुलाकर उस पर हमला कर दिया। तोड़फोड़-मारपीट कर लूटपाट की कोशिश की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने फॉयरिंग भी की। इस मामले में चार के खिलाफ नामजद, और  दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग पर भौरा गांव में भाटी फीलिंग स्टेशन पर है। पंप के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम दुल्हैरा निवासी दीपक पुत्र राजू, हरबीर, चीतन, भौरा निवासी कलवा पुत्र देवेंद्र, बाइक और स्कूटी से आए।
विज्ञापन


आरोपियों ने अपनी बाइक में दो सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया। संजीव ने बताया कि रुपये मांगने पर पेट्रोल कर्मी श्यामवीर, ओम प्रकाश, राजकुमार के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कहासुनी होने पर चारों आरोपियों ने फोन कर साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से पेट्रोल कर्मियों पर हमला बोल दिया।  पंप पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।


विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मियों पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने घायल श्यामवीर, ओम प्रकाश, राजकुमार को उपचार के लिए बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां श्यामवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। श्यामवीर की तहरीर पर पुलिस ने दीपक, हरबीर, चीतन, कलवा सहित एक दर्जन अज्ञात  के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed