फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Principal husband shot dead

प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

Wed, 13 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 13 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Principal husband shot dead
gun

डिबाई/दानपुर। कोतवाली क्षेत्र के रल्ला गांव की प्रधान सर्वेश देवी के पति बाबू सिंह उर्फ इंद्रपाल की बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब बाबू सिंह भट्ठे से गांव जा रहे थे। एसएसपी वैभव कृष्ण व एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


घटनास्थल से 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस के डर से गांव के ज्यादातर पुरुष घर छोड़कर चले गए हैं। पुलिस हत्या के पीछे हाल ही में हुई चकबंदी के दौरान हुए विवाद को मानकर चल रही है। वहीं, घटना के बाद गांव के ज्यादातर पुरुष घर छोड़कर भागे हुए हैं।
विज्ञापन


गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने बाबू सिंह की तहरीर पर रंजीत, रमेश, प्रवेश और उदयवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बाबू सिंह उर्फ इंद्रपाल पुत्र लक्ष्मण सिंह गांव रल्ला, अकरवास, विजुरिया नगला व अजान के पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में इनकी पत्नी सर्वेश देवी ग्राम प्रधान हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बाबू बुधवार सुबह गांव नगला छत्तू स्थित बजरंग ईंट-उद्योग भट्ठे से करीब सवा आठ बजे स्कूटी से अपने घर गांव रल्ला जा थे।

करीब 150 मीटर दूरी पर नरायनपुर-धर्मपुर को जा रही नहर की पुलिया पर हथियारों से लैस बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। दो गोली सिर और एक गोली पेट में लगी। बाबू सिंह को उपचार के लिए ग्रामीण अलीगढ़ ले जा रहे थे, थाना छतारी के निकट रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीण फिर भी उन्हें अलीगढ़ ले गए।


सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को समीप के खेत पर काम कर रहे बुद्धसेन सिंह ने बताया कि वारदात के बाद तीनों बदमाश लाल रंग की बाइक से नहर के रास्ते भाग गए। एसएसपी वैभव कृष्ण व एसपी देहात  पंकज पांडेय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed