{"_id":"58c19f344f1c1b187bdc6d4b","slug":"potti-city-s-terrorist-connection-high-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉटरी नगरी का रहा है आतंकी कनेक्शन, हाईअलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉटरी नगरी का रहा है आतंकी कनेक्शन, हाईअलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आतंकियों का पुराना कनेक्शन होने के कारण खुर्जा में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। दरअसल पूर्व में खुर्जा की बंद पड़ी पॉटरियों में बंगला शरणार्थी पकडे़ जा चुके है। खुर्जा में अबू सलेम कई दिनों तक अंडरग्राऊंड रह चुका है। हाल ही में दिल्ली पुलिस खुर्जा निवासी दो भाइयों द्वारा पाक से लाई गई विदेशी हथियारों की खेप भी पकड़ चुकी है।
ऐसे में यहां पर पुलिस और खुफिया विभाग की कड़ी नजर है। वेस्ट यूपी में अब आईएस की आमद के चलते सभी सुरक्षा एजेंसी चौकन्नी हो गई है। वहीं दूसरी ओर पॉटरी नगरी खुर्जा का आंतकियों से पुराना कनेक्शन रह चुका है। कई साल पूर्व खुर्जा की बंद पड़ी पॉटरी इकाईयों से कई बंगलादेशी शरणार्थी पकडे़ गए थे।
विज्ञापन
स्मगलर अबू सलेम खुर्जा स्थित पॉलीटेक्निक मैदान में कई दिनों तक छुपा रहा था। यही नहीं नगर के मोहल्ला सरायशेख आलम निवासी रिजवान अंसारी का भाई कुर्बान, रिहान को तीन से चार माह पूर्व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में मेड इन चाइना और रशिया के अत्याधुनिक हथियारों की खेप के साथ पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन
पकड़ी गई इन विदेशी पिस्टलों की कीमत तकरीबन सात से आठ लाख रुपये के बीच थी। खास बात है कि यह हथियार रशिया-चाईना और पाक से होते हुए हिंदुस्तान में लाए गए थे। इससे पूर्व नेपाल बार्डर पर भी हथियारों की खेप संग उक्त आरोपी पकडे़ जा चुके है। इस दौरान खु़र्जा में भी पुलिस ने छापेमारी की थी। सीओ चंद्रधर गौड़ ने बताया कि खुर्जा में पुलिस सतर्क है।
कचहरी सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में चली चेकिंग
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के बाद जनपद में पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस रोजाना संवेदनशील जगहों पर अभियान चलाकर चेकिंग कर रही है। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, धर्मशाला आदि पर चेकिंग की।
प्रदेश में पकड़े गए आतंकियों के बाद जनपद की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी है। जनपद की सीमा से जुड़े सभी थानेदारों को बिना चेकिंग के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जिले के बार्डर और चौराहों पर वाहनों की चेकिंग सजगता के साथ की जा रही है।
होटलों और ढाबों पर भी छापेमारी की जाएगी। जिले के लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही अफवाह पर ध्यान न दें।
- मानसिंह चौहान, एसपी सिटी
जेवर-डिबाई से पकड़े थे संदिग्ध आतंकी
जनपद आतंकियों के लिए पनाहगाह रहा है। पहले भी बुलंदशहर से टुंडा समेत कई संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीन पाकिस्तानी करीब दो दशक से लापता हैं। ऐसे में पुलिस और खुफिया विभाग की लापरवाही बड़ी घटना का कारण बन सकती है। हालांकि लखनऊ में संदिग्ध आतंकी मारे जाने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।
2004 में सिकंदराबाद क्षेत्र से लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी। इसके अलावा खुर्जा, जेवर एवं बुलंदशहर से भी संदिग्ध आतंकियों की धरपकड़ हो चुकी है। करीब दो दशक पहले पाकिस्तान से आए तीन नागरिक जिले में आने के बाद गायब हो चुके हैं। उनका अभी तक कोई अता-पता नहीं है।
मेरठ में पाक जासूस की गिरफ्तारी और दिल्ली में किसी बड़े हमले की योजना का खुलासा होने के बावजूद जिला पुलिस और स्थानीय खुफिया इकाई लापरवाही बरत रही हैं। देखा जाए तो बुलंदशहर में सामरिक महत्व का नरौरा परमाणू पावर प्लांट के अलावा खुर्जा में रेलवे जंक्शन तथा सिकंदराबाद में रडार केंद्र मौजूद है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी जिला बुलंदशहर सटा हुआ है। करीब चार साल पहले वेस्ट यूपी के जिन जिलों में आतंकियों के स्लीपिंग सेल होने का पता चला था। उसमें बुलंदशहर का भी नाम था। ऐसे में कोई भी लापरवाही जिले की शांति व्यवस्था पर भारी पड़ सकती है।