{"_id":"56f6c16a4f1c1bb02af14e1f","slug":"poonam-samli-bodies-found-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमली की पूनम नहर में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैमली की पूनम नहर में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
वलीपुरा नहर में मिली लाश सैमली की रहने वाली पूनम थी। उसके परिजनों ने शिनाख्त करते हुए उसके ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह वलीपुरा नहर में महिला का अर्धनग्न शव मिला था।
शनिवार दोपहर अगौता थाना क्षेत्र के मानुपर निवासी ऊधम सिंह पुत्र वेदराम ने अपनी बेटी पूनम (23) के रूप में शव की शिनाख्त की। उन्होंने तहरीर देकर पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पूनम की शादी 17 जून 2014 में सैमली निवासी अमित पुत्र भोपत के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद से ही ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए पूनम को प्रताड़ित कर रहे थे। 20 मार्च की रात पूनम के साथ ससुरालियों ने मारपीट उसकी हत्या कर और शव को नहर में फेंक दिया। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन