फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   polytechnic student commited sucide

ट्रेन से कटकर पॉलीटेक्निक के स्टूडेंट ने दी जान

Mon, 16 May 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 16 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
polytechnic student commited sucide
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

शनि मंदिर के पास सोमवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर एक पॉलीटेक्निक के छात्र ने जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।  जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी धर्मेंद्र (18) पुत्र विनोद बुलंदशहर के शनिदेव मंदिर के पास पॉलीटेक्निक कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन


रविवार सुबह धर्मेंद्र औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मूढ़ी बकापुर स्थित अपनी बुआ के घर गया था। सोमवार सुबह वह कॉलेज जाने की बात कहकर बुलंदशहर आया था, जहां वह शनिदेव मंदिर के पास से गुजर रही रेलवे ट्रैक के पास खड़ा हो गया। फिर उसने एक परिचित को फोन मिलाकर आत्मघाती कदम की बात बताई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इसी बीच खुर्जा की ओर से पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। धमेंद्र फोन पर बात करते हुए ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र के पिता ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र तीन भाई और एक बहन थे। वह सभी बहन-भाइयों में बड़ा था। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र पढ़ाई में होशियार था। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को ले गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed