{"_id":"57bc815d4f1c1ba904d4f270","slug":"police-reports-filed-abduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दर्ज की अपहरण की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दर्ज की अपहरण की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 23 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो परिवार के लोगों ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार को गुलावठी थाने में मामला पंजीकृत कर लिया गया। इसमें भी गैंगरेप की धारा नहीं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण, मारपीट तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है तथा पीड़िता के न्यायालय में बयान कराए जाएंगे। इसके पश्चात संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता द्वारा तहरीर देकर पांच लोगों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उसकी 15 वर्षीय पुत्री को घर से जबरन कार में अपहरण कर लिया गया। घटना 21 अगस्त की रात की बताई गई है।
विज्ञापन
उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर में गैंगरेप का कोई जिक्र नहीं है, परंतु पीड़िता कोर्ट में जो बयान देगी उसी के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाने में कुछ ग्रामीणों ने पीड़िता के पिता पर समझौते के लिए दबाब बनाने का प्रयास किया।
एक आरोपी का भाई उसके पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा। परंतु पीड़िता के पिता ने उनकी एक नहीं सुनी तथा रिपोर्ट दर्ज करा दी।