फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   police misbehaved instead of taking action against attackers of SDO

कार्रवाई के बजाए पुलिस ने की बदसलूकी

Sun, 31 Jan 2016 11:32 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
police misbehaved instead of taking action against attackers of SDO
 बिजली अफसरों पर हुए हमले के मामले में जहांगीराबाद पुलिस पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जगह बिजली अफसरों से ही अभद्रता करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


बिजली अफसरों ने एसएसपी से इस बाबत शिकायत की है। सोमवार को अभियंता संघ का प्रतिनिधिमंडल डीएम-एसएसपी से इसी मुद्दे पर मुलाकात करेगा।


जहांगीराबाद के गांव चचरई में चेकिंग करने गए एसडीओ गौरव कुमार, जेई सचिन कुमार, जेई आरके सिंह, संविदाकर्मी सुमित शर्मा और लाइनमैन शिव कुमार पर हमला कर दिया गया था।
विज्ञापन


एसडीओ ने फोन कर थाना पुलिस को  इसकी जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की जगह उल्टे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। देर रात तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जगह पुलिस टालमटोल करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के उच्चाधिकारियों ने जब एसएसपी को इसकी सूचना दी तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही, जबकि आरोप है कि पुलिस द्वारा तब तक तहरीर भी नहीं ली गई थी। पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ अभियंता संघ ने मोर्चा खोल दिया है।


अभियंता संघ के उच्च पदाधिकारियों ने एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत की। अभियंता संघ के पदाधिकारी सोमवार को पूरे मामले में डीएम बी. चंद्रकला और एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed