फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police Department received 219 constables

पुलिस विभाग को मिले 219 कांस्टेबल

Sat, 12 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 12 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police Department received 219 constables
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बुलंदशहर। शुक्रवार को पुलिस लाइन में 219 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड मेें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी केएस इमेनुएल रहे। दीक्षांत परेड में जनपद न्यायधीश अली जामिन व जिलाधिकरी आन्जनेय कुमार सिंह एवं एसएसपी सोनिया सिंह उपस्थित रहे।

इसके अलावा एसपी सिटी, एसपी देहात समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक लाइन/रेडियो, प्रभारी आरटीसी व समस्त स्टाफ आरटीसी आदि उपस्थित रहे। पासिंग आउट परेड में एसएसपी और मुख्य अतिथि डीआईजी द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।
विज्ञापन


परेड निरीक्षण के बाद मार्च पास्ट/प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विशिष्ट रिक्रूट आरक्षी अजीत कुमार यादव, रिक्रूट आरक्षी अरुण कुमार, रिक्रूट आरक्षी राधाकृष्ण, रिक्रूट आरक्षी विजेंद्र सिंह, रिक्रूट मोतीलाल, रिक्रूट आरक्षी विमलेश कुमार, रिक्रूट आरक्षी धर्मराज सिंह, रिक्रूट आरक्षी विनय रावत व रिक्रूट आरक्षी नरेंद्रपाल सिंह को डीआईजी ने पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उप निरीक्षक अध्यापक, आईटीआई व पीटीआई को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद एसएसपी सोनिया सिंह द्वारा मुख्य अतिथि डीआईजी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया व जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed