फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   PNB's security guard shot dead

पीएनबी के सिक्योरिटी गार्ड को मारी गोली

Thu, 11 May 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 11 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
PNB's security guard shot dead
पीएनबी के सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दो हथियारबंद बाइक सवार चार बदमाशों ने बुधवार सुबह रिटायर्ड फौजी व पंजाब नेशनल बैंक स्याना के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर दस हजार रुपये नकदी सहित उनकी पत्नी से सोने के कुंडल, अंगूठी व मोबाइल लूट लिया। फौजी के दाहिने हाथ में लगी गोली फंसी होने के कारण उन्हें रेफर किया गया।

उधर, दूसरे मामले में बदमाशों ने बाइक सवार बेटा व उसकी मां से नकदी वह गहले लूट कर भाग गए। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सहित कोतवाल कमलेश शुक्ला मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से वारदात की जानकारी ली।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह निसुर्खा गावं निवासी सिक्योरिटी गार्ड निहाल सिंह अपनी पत्नी विमलेश देवी के साथ अपने गांव से मांकड़ी जा रहे थे। खाद मोहननगर के गन्ना क्रय केंद्र के पास पीछे से बाइक सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने गार्ड की बाइक को ओवर टेक कर रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तमंचे के बल पर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड को गोली मार दी। गोली गार्ड के दाहिने हाथ में लगी। इसी बीच दूसरे बदमाशों ने उनकी पत्नी विमलेश से सोने के कुंडल व अंगूठी सहित मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश खाद मोहननगर से खानुपर रजवाहे की ओर भाग गए।


इसी बीच बदमाशों ने मांकड़ी नहर पर भोलिया मोड़ के पास बाइक सवार मोहित व उसकी मां सुनीता को तमंचे के बल पर तीन हजार रुपये व सोने के कुंडल लूट लिए।  सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का कहना है कि वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। एसओजी व सर्विलांस टीम को भी जांच के लिए लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ितों की ओर से घटना को दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed