फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Petrol pump salesmen robbed of half a million

पेट्रोल पंप के सेल्समैनों से डेढ़ लाख की लूट

Sat, 13 Aug 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 13 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump salesmen robbed of half a million
लूट की घटना के बाद टूटा पड़ा शीशा। - फोटो : ब्यूरो

देहात थाना क्षेत्र के गांव धराऊ स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के बहाने कार सवार बदमाश तीन सेल्समैनों को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये और मोबिल ऑयल के डिब्बों समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल लूटकर ले गए।

विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से पीट कर एक सेल्समैन को घायल कर दिया। सूचना पर  एसएसपी, एसपी समेत आला अधिकारी पहुंच गए और मौका मुआयना किया। पेट्रोलपंप मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  की है।
विज्ञापन


नगर स्थित नई बस्ती निवासी नीरज का धराऊ गांव में पेट्रोल पंप है। नीरज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे धराऊं गांव स्थित पेट्रोल पंप बंद होने के बाद वहां ओमवीर, मनोज और प्रकाश तीन सेल्समैन मौजूद थे। रात करीब पौने दस बजे पेट्रोल पंप पर सफेद रंग की कार में सवार कुछ लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से उतर कर तीन लोगों ने खाना खाकर बाहर हाथ धो रहे सेल्समैन ओमवीर से पेट्रोल डलवाने की बात कही। पेट्रोलपंप बंद होने की बात कहते हुए ओमवीर ने मना कर दिया। इसी दौरान दो लोग और पहुंच गए और कनपटी पर पिस्टल लगाते हुए बदमाशों ने ओमवीर को बंधक बना लिया।

इसके बाद बदमाश अंदर बैठकर खाना खा रहे प्रकाश  और मनोज की कनपटी पर भी बदमाशों ने पिस्टल लगा दी। ओमवीर ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट से उसे पीट कर लहूलहान कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने तीनों सेल्समैनों के कपड़े उतरवाकर उन्हें एक लाइन से बैठा दिया।

बदमाशों ने उनकी पैंट सर्ट की जेब खंगालते हुए थोड़े बहुत रुपये, मोबाइल और आईडी आदि निकाल लिया। आफिस खोलने के लिए चाभी मांगने पर सेल्समैनों ने मालिक के पास होने की बात कही। इसके बाद बदमाशों ने पैंट और शर्ट से तीनों के हाथ पैर बांध कर बदमाशों ने उन्हें टयलेट में बंद कर दिया।

इसके बाद बदमाशों ने कार में सवार अन्य बदमाशों को भी बुला लिया। चाभी न मिलने पर बदमाशों ने शीशा तोड़कर दफ्तर में घुसे और सेफ का लॉक तोड़कर 50 हजार रुपये नगदी और मोबिल ऑयल के डिब्बे आदि लूट कर अपने साथ ले गए।

बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाने पर पेट्रोल पंप से कुछ दूरी स्थित अपने घर के बाहर सो रहा ग्रामीण गेंदा पहुंचा और उसने टयलेट का दरवाजा खोला । इसके बाद पड़ोसी से फोन लेकर सेल्समैनों ने मालिक नीरज कुमार को सूचना दी और सौ नंबर पर फोन किया।

सूचना पर एसओ देहात मनोज कुमार पहुंच गए। इसके बाद एसएसपी अनीस अहमद अंसारी, एसपीआरए पंकज पांडेय, सीओ विजय प्रकाश समेत खुर्जा कोतवाली पुलिस समेत आला अफसर पहुंच गए और मौका मुआयना किया।

पीड़ित पेट्रोलपंप मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बतादें कि बीस दिन पूर्व इसी गांव में 23 जुलाई की रात को निर्माणाधीन कोल्डिस्टोर में बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

एक बदमाश के हाथ में थी दो-दो पिस्टल
सेल्समैन ओमवीर ने बताया कि एक बदमाश के हाथ में दो पिस्टल थी। पहले पांच बदमाश उसके बाद पीछे से बुलाने पर कार में बैठे दो और बदमाश पहुंच गए। ऐसे में उनकी संख्या सात थीं।

सीओ से मिलकर की वारदात के खुलासे की मांग
पेट्रोलपंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीओ से मिलकर घटना के खुलासे की मांग की है। एसोसिएशन के महामंत्री देवेन्द्र कुमार, खुर्शीद बर्नी आदि ने सीओ से घटना की कार्रवाई के बारे में प्रगति की जानकारी ली। सीओ ने उन्हें जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। देवेन्द्र चौ. कपिल शर्मा, आदि सदस्य मौजूद रहे।


वारदात से पहले बदमाशों ने बंद कर दी थी लाइट
वारदात को अंजाम देने से पूर्व बदमाशों ने जनरेटर रूम में जाकर सभी लाइटें बंद कर दिया था। ताकि वह आसानी से अंधेरे में वारदात को अंजाम दे सकें। करीब 1 घंटे तक आराम से बदमाश वारदात को अंजाम देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed