{"_id":"58a5e9304f1c1bcd57d84b7e","slug":"panchayat-rape-victim-to-marry-the-accused-pronounced-decrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने आरोपी को सुनाया रेप पीड़िता से शादी का फरमान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत ने आरोपी को सुनाया रेप पीड़िता से शादी का फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के छह माह की गर्भवती होने का पता चलने से सनसनी फैल गई। छानबीन हुई तो पता चला कि उसके साथ छह माह पहले रेप किया गया था। बृहस्पतिवार को गांव में पंचायत बैठी, जिसमें पंचों ने फरमान सुनाया कि आरोपी युवक की शादी पीड़ित युवती से कराई जाए। इस संबंध में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
गांववालों ने बताया कि छह माह पहले गांव के ही एक युवक ने युवती के साथ रेप किया था, लेकिन वारदात का खुलासा नहीं हो सका था। हाल ही में युवती के परिजनों को पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है। उससे पूछताछ की तो उसने आरोपी युवक के बारे में पुलिस को बता दिया। इसके बाद यह मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख बृहस्पतिवार को गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी युवक को युवती से जल्द शादी करने का फरमान सुनाया गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया है कि दोनों पक्ष फिलहाल शादी के लिए रजामंद हो गए हैं। जल्द ही दोनों की शादी हो जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर इसकी सूचना कोतवाली तक भी पहुंच गई है। हालांकि इस बारे में कोतवाली पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। अगर जल्द युवक-युवती की शादी नहीं हुई और पीड़ित पक्ष पुलिस को तहरीर देगा तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष एक ही बिरादरी से जुडे़ हुए बताए गए हैं। इस मामले की चर्चा देर शाम तक क्षेत्र में रही।