फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Outdoor seating stone-firing

घर के बाहर बैठने पर पथराव-फायरिंग

Sat, 17 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 17 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Outdoor seating stone-firing
पथराव और फायरिंग - फोटो : ब्यूरो

घर के बाहर लड़कों के बैठने का विरोध करने पर पड़ोसियों में एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग कर दी। दोनों पक्षों की ओर से लाइसेंसी और अवैध हथियारों से कई राउंड फॉयरिंग     की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन नामजद और अज्ञात हमलावारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नौ लोगों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


 नगर के नई बस्ती चौधरीवाडा में बंसल सिनेमा के पीछे महराज अंसारी, रशीद कुरैशी के मकान आमने-सामने है। मकान के सामने मोहल्ले के लड़के बैठे हुए थे। रशीद ने महराज के मकान के सामने लड़कों के बैठने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव करा दिया। रात में करीब 11.30 बजे रशीद पक्ष के लोगों ने अवैध हथियार, लाठी डंडों से लैस होकर महराज के घर पर हमला बोल दिया। बचाव में महराज पक्ष के लोगों ने भी रशीद पक्षों के लोगों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जमकर पथराव और फॉयरिंग की गई। पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक पक्ष के महराज, महबूब, अरशद, आलू, अलतमीज, अब्दुल सलाम व दूसरे पक्ष के शफीक,अकरम , फुरकान ,  रशीद , सुफियान , राशिद समेत अज्ञात हमलावारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed