{"_id":"5f1dc3cd0f7b8dd570fc61e173103bd5","slug":"old-man-beaten-by-sho-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग पर कहर बनकर टूटे कोतवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग पर कहर बनकर टूटे कोतवाल
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग ने खुद को हवालात में बंद करने का कारण पूछा तो गुस्साए थानेदार ने बेरहमी से पिटाई कर दी। बुजुर्ग की शिकायत पर अब एसएसपी ने इंस्पेक्टर गुलावठी के खिलाफ सीओ को जांच के आदेश दिए हैं।
बता दें कि गुलावठी के मोहल्ला नन्हू खां निवासी रामगोपाल (86) पुत्र स्व. राम किशनदास एसएसपी को दिए शिकायत में बताया है कि कस्बे में उसने दुकान खरीदी है। जिस पर वह शटर लगवा रहा थे।
लेकिन पड़ोसी बिना वजह ही इस पर आपत्ति जता रहा था। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कई बार हवालात में बंद कर दिया।
जब बार-बार हवालात में डालने का कारण इंस्पेक्टर गुलावठी विवेक रंजन राय से पूछा तो उन्होंने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
सोमवार को पीड़ित बुजुर्ग ने रोते हुए आपबीती एसएसपी को सुनाई तो एसएसपी अनंत देव ने फोन पर इंस्पेक्टर गुलावठी को जमकर लताड़ लगाई। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि सीओ गुलावठी हिमांशु गौरव को मामले की जांच सौंप दी है।