फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Of student gangrape accused arrested

छात्रा से गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 10 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Of student gangrape accused arrested
jail

विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग छात्रा को अगवा कर 10 दिनों तक गैंगरेप करने के चार आरोपियों में से एक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मालूम हो कि 16 नवंबर की शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली कक्षा सात की नाबालिग छात्रा को नगर के चार युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया था।

उन लोगों ने 10 दिनों तक उसे अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उन्होंने उसके साथ कई बार रेप किया। 27 नवंबर उक्त सभी लोग उसे गाजियाबाद में सिकंदराबाद को आने वाली बस में बैठाकर भाग गए। उसने बस में ही किसी का मोबाइल लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि सूचना पर 27 नवंबर को छात्रा को सुखलालपुर तिराहे से बरामद कर लिया गया। मजिस्ट्रेट के सामने बयानों के आधार पर पुलिस ने नगर निवासी शाहजेब, उबैद, हसन, सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी तीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुसलाकर युवती को ले गए युवक
सौझना झांया गांव से किशोरी को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर कर ले गया। पिता ने थाने पर तीन युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पांच दिसंबर को पंद्रह वर्षीय कक्षा दस की छात्रा खेतों पर गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया तो पता लगा कि वह गांव के गुलशन व गिरधारी के साथ जाती देखी थी।


छात्रा के पिता ने गुलशन के भाई हरेंद्र को घटना बताई। उसने जल्द ही लड़की को बरामद कर घर भेजने की बात कही। तीन दिन बाद भी जब लड़की घर नहीं लौटी तो पिता ने थाने में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed