{"_id":"571524454f1c1b4b6e8b4a7b","slug":"noose-was-found-hanging-on-a-woman-s-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव मिर्जापुर में संदिग्ध हालात में महिला फंदे पर लटकी मिली। शव का पोस्टमार्टम के बाद करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के कारौंजी निवासी गोविंद सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन सीमा की शादी 23 नवंबर 2012 को नयागांव मिर्जापुर निवासी अमित पुत्र सुक्खन के साथ हुई थी। शादी में करीब 4.5 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
लेकिन ससुराल के लोग दान-दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन कार की मांग कर सीमा से मारपीट करते थे। 17 अप्रैल की रात करीब 3 बजे बहनोई अमित का फोन आया कि सीमा की हालत खराब है।
विज्ञापन
नयागांव मिर्जापुर पहुंचकर देखा तो सीमा की लाश पड़ी थी। गोविंद ने आरोप लगाया कि सीमा को ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज के लिए ही फंदा डालकर मार डाला है।
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पति अमित, ससुर सुक्खन, सास धर्मवती, देवर राजकुमार और देवरानी शशी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।