फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Noida running drugs trafficking

नोएडा से चल रहा दवाओं का धंधा

Sun, 31 Jul 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 31 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Noida running drugs trafficking
खांसी की दवा कोरेक्स समेत करीब 347 फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्ज को प्रतिबंधित किया गया है।

अवैध दवाओं के काले कारोबार में अफसरों के हाथ सरगना तक पहुंच गए हैं। जांच में पता चला है कि दवा का यह कारोबार नोएडा से चल रहा था। सरगना की पहचान के अलावा बुलंदशहर के नौ कारोबारी चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन


करोड़ों रुपये की अवैध दवाओं की सप्लाई के मामले में वाणिज्य कर विभाग और औषधि विभाग ने जांच तेज कर दी है। जांच में पता चला है कि काले खेल का कारोबार मुजफ्फरनगर निवासी एक बड़ा कारोबारी नोएडा से संचालित कर रहा है। इस दवा की बड़ी खेप अभी जिले में ही विभिन्न स्थानों पर होने की भी सूचना मिल रही है।
विज्ञापन


शनिवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। जांच में नोएडा के व्यापारी का नाम सामने आया है। इस पूरे खेल में जनपद के नौ व्यापारी चिह्नित किए गए हैं। इसमें पांच व्यापारी दवा के काम से जुड़े हुए हैं, जबकि चार व्यापारी अन्य हैं। इसमें एक व्यापारी शहर के एक बड़े जनप्रतिनिधि का पिता भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन व्यापारियों के ठिकानों पर भी वाणिज्य कर विभाग की टीम कार्रवाई कर सकती है। वहीं औषधि विभाग के अफसरों ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। जांच की जा रही है। कई बड़े व्यापारियों के नाम सामने आ रहे हैं। इस काले खेल के सरगना के तार नोएडा से जुड़ रहे हैं। जिले में भी कई व्यापारी चिह्नित किए गए हैं।


जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विकास सेठ, असिस्टेंट कमिश्नर, सेल्स टैक्स बाजार से दवाओं के सैंपल लिए जा रहे हैं। कुछ अहम सुराग मिले हैं। प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी को लेकर शासन को भी रिपोर्ट भेजी गई है। कुछ दवा व्यापारियों की संलिप्तता भी नजर आ रही है। जल्द बड़ी कार्रवाई की जाएगी।  - नरेश मोहन दीपक, ड्रग इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed