फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   No oil in the ambulance, was not even on the second call, the patient's own disembodied

एंबुलेंस में तेल नहीं, दूसरी बुलाने पर भी नहीं आई, मरीज ने तोड़ा दम

Sun, 18 Sep 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 18 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
No oil in the ambulance, was not even on the second call, the patient's own disembodied
अन्य

विज्ञापन

सीएचसी में एंबुलेंस नहीं मिलने से एक मरीज से तड़पकर दम तोड़ दिया। मरीज के परिजन 108 समाजवादी एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे, दूसरी ओर अस्पताल की एंबुलेंस में तेल ही नहीं था। परिजनों ने लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की तो सीएमओ ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

  कस्बे के मोहल्ला तकिया पुरानी तहसील निवासी अविवाहित मुन्नबर पुत्र सूखा (उम्र 35) को रविवार दोपहर बेहोशी की हालत में इलाज के लिए परिजन अनूपशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डा. भूपेंद्र सिंह ने मरीज को इलाज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा के लिए फोन किया। जहां से 10 मिनट में एंबुलेंस आने की बात कही गई। मृतक मुन्नबर की चाची अल्लो ने बताया कि समाजवादी एंबुलेंस अस्पताल में ही मौजूद थी और तेल लेने के नाम पर मरीज को वहीं छोड़कर चली गई। जिससे मुन्नबर तड़पता रहा और घंटा भर तक एंबुलेंस वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान हालत बिगड़ने और इलाज नहीं मिल पर मुन्नवर ने सीएचसी पर ही दम तोड़ दिया।   मृतक के चाचा पूर्व सभासद सुंदू मुल्लाजी ने रोष जताते हुए कहा कि सरकार तो सुविधा दे रही है लेकिन कर्मचारी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जानकारी मिलने पर सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शेख रईस मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। सपा नेता ने डीएम व सीएमओ को जानकारी देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed