{"_id":"e16a3c29c9ea37993d35e82109fd8b79","slug":"neighbours-beat-person-sexually-assaulting-minor-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित महिला से छेड़छाड़ पर आरोपियों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित महिला से छेड़छाड़ पर आरोपियों को पीटा
अमर उजाला, औरंगाबाद
Updated Wed, 09 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर खेतों में घास काट रही दलित महिला के साथ गांव के ही चार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी।
महिला के परिजनों ने दो आरोपियों को दबोच जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
गांव निवासी दलित महिला बुधवार दोपहर जंगल में घास काट रही थी। इस दौरान गांव के ही लोधी समुदाय के चार युवक मौके पर पहुंचे और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे।
जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौच कर दी। इसके बाद घर पहुंचकर महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि दो भाग गए। परिजनों ने दोनों की लात-घूसों से जमकर पिटाई की। एसओ औरंगाबाद बीएस बिसारे ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।