{"_id":"584ef9d24f1c1ba06f64a09e","slug":"narendra-aggarwal-traders-people-descended-final-farewell","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नेता नरेंद्र अग्रवाल की अंतिम विदाई में उमड़े लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी नेता नरेंद्र अग्रवाल की अंतिम विदाई में उमड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यापारी नेता नरेंद्र अग्रवाल का सोमवार को काली नदी स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयोजक नरेंद्र अग्रवाल को शनिवार रात डीएवी फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित रोडवेज बस ने कुचल दिया था। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र अग्रवाल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।
व्यापारी, राजनेता, समाजसेवी समेत सभी वर्गों के लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी। इस दौरान लोेगों की जुबां पर उनके योगदान की चर्चा थी। नरेंद्र अग्रवाल की सड़क हादसे में मौत की खबर रात में ही फैल गई थी। सैकड़ों लोग उनके आवास पर एकत्रित हो गए। सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए काली नदी के शमशान घाट ले जाया गया।
विज्ञापन
व्यापारी, राजनेता, समाजसेवी समेत प्रत्येक वर्ग के लोगों ने व्यापारी नेता को गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी। व्यापारी नेता के पुत्र यथार्थ अग्रवाल ने शव को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
शवयात्रा में विधायक गुड्डू पंडित, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, चेयरपर्सन पति हितेश गर्ग, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, रालोद नेता डॉ. कुंवरवीर सिंह, सुनील रामा, संजीव रामा, आप जिला संयोजक विकास शर्मा, कांग्रेस नेता मुनीर अकबर, नाफे अंसारी, रुवेज राही, बसपा नेता धर्मेंद्र गौतम, शिवम बंसल ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह आदि मौजूद रहे।
व्यापारी नेता नरेन्द्र अग्रवाल की असमय मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मां प्रेमवती , पत्नी मीनू अग्रवाल के अलावा तीन बेटे यथार्थ अग्रवाल, हितार्थ अग्रवाल और पुरु अग्रवाल हैं।