{"_id":"5910c2364f1c1b3a54852097","slug":"murdered-by-firing-indiscriminately","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध फायरिंग कर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंधाधुंध फायरिंग कर युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 09 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू राजनगर में घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने मृतक के रिश्तेदार पर रुपये के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी रिश्तेदार ने घटना को आत्महत्या बताया है।
विज्ञापन
मोहल्ला न्यू राजनगर निवासी विक्की (28) दो बच्चों का पिता है। वह गाजियाबाद स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे विक्की गाजियाबाद से घर आया था। वह घर के बाहर बाइक पर बैठा था। इसी बीच अज्ञात लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या का दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने मृतक के ही एक रिश्तेदार पर रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। हत्यारोपी ने घटना को सुसाइड बताया है। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि वारदात का कारण रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है। हत्या या आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन