{"_id":"5807d2764f1c1b672c704b3f","slug":"murder-of-kid-in-illicit-relation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों का विरोध करने वाले के बेटे की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों का विरोध करने वाले के बेटे की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
kuldeep
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार की महिला के दूसरे युवक से अवैध संबंधों का विरोध करने वाले के मासूम बेटे को अगवा कर महिला ने हत्या कर दी। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने नामजद तहरीर दी हैं।
जानकारी के अनुसार गांव मुतैना निवासी धमेंद्र के परिवार की एक महिला के गांव दस्तूरा निवासी युवक से अवैध संबंध है। धमेंद्र इनका विरोध करता है। तीन दिन पूर्व धमेंद्र ने महिला की पिटाई कर दी थी।
बताया गया है कि बदला लेने के लिए महिला ने मंगलवार को धमेंद्र के पुत्र प्रिंस (4) को घर के बाहर खेलते समय अगवा कर लिया था। प्रिंस दनकौर के एक स्कूल में पढ़ता था। परिजन और ग्रामीण तभी से पुलिस के साथ मिलकर प्रिंस की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह धमेंद्र के घर के पीछे खेत की झाड़ियों में एक बोरा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जब बोरा खोला तो उनके होश उड़ गए। बोरे में मासूम प्रिंस की लाश थी। प्रिंस घर का इकलौता चिराग था। प्रिंस से बड़ी उसकी एक बहन है।
इकलौते बेटे की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने महिला, उसके प्रेमी और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।