{"_id":"591764524f1c1b0a698524d0","slug":"murder-of-freedom-fighter-on-the-relationship-with-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से संबंध बनाने पर की आजाद की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से संबंध बनाने पर की आजाद की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 14 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बकसवा निवासी युवक आजाद की हत्या का शनिवार को खुलासा कर दिया। आजाद का कत्ल गांव के ही रहने वाले युवक ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर किया था। आजाद के आरोपी की प्रेमिका से संबंध थे।
विज्ञापन
आरोपी ने आजाद को संबंध विच्छेद करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
ककोड के गांव बकसवा निवासी आजाद (36) की रविवार रात उसके घर के बाहर बने चबूतरे पर सोते हुए हत्या कर दी गई थी।
एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच में गांव के ही युवक इकबाल की भूमिका संदिग्ध लगी। जांच की गई तो पता चला कि गांव की एक महिला के साथ आजाद के संबंध थे। उसी महिला के साथ इकबाल के भी संबंध थे।
विज्ञापन
जिसे लेकर दोनों के बीच कुछ समय पहले कहासुनी हुई थी। इकबाल ने आजाद को महिला से दूर रहने को कहा था मगर आजाद ने इंकार कर दिया। इसके बाद उसने आजाद को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
8 मई को उसने अलीगढ़ के पटवारी का नगला निवासी अपने दो रिश्तेदारों को गांव बुलाया। आजाद घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। इस दौरान तीनों ने मिलकर उसकी लुंगी से ही उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इकबाल को जेल भेज दिया। उसके दोनों रिश्तेदारों की तलाश जारी है।