फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder, life for husband2

हत्यारोपी पति को आजीवन कारावास

Mon, 05 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Murder, life for husband2
jail break

विज्ञापन

पत्नी की हत्या के आरोपी पति को दोषी मानते हुए एडीजे प्रथम ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। आरोपी ने पत्नी की घर में हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था।

शासकीय अधिवक्ता रवींद्र शर्मा ने बताया कि सिंभावली के हरेड़ा मोड़ निवासी जय सिंह उर्फ छोटू का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था। पत्नी अपने मायके दिल्ली में रहती थी। नवंबर 2014 में त्योहार पर उसकी पत्नी भावना बच्चों के साथ सिंभावली आई हुई थी।
विज्ञापन


आरोपी जय सिंह उर्फ छोटू ने 8 नवंबर 2014 को घर में भावना की हत्या कर शव को स्याना क्षेत्र के बीहटा के जंगल में फेंक दिया था। बेटी की हत्या करने पर परिजनों ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन इस मामले में लगातार पुलिस पर कार्रवाई करने का दवाब बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को  एडीजे प्रथम रमेश चंद्र गुप्ता ने इस वारदात के दोषी जय सिंह को आजीवन कारावास के अलावा जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed