फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mother- son died in road accident

ट्रक से मां-बेटे काे कुचला मौत, पति-दो बच्चे घायल

Thu, 07 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 07 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
mother- son died in road accident
हादसे के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नगर के शिकारपुर बाईपास स्थित काली नदी पुल के नजदीक बुधवार को दोपहर बाद ट्रक ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर देरी से पहुंची पुलिस का आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके चलते डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



थाना ककोड़ क्षेत्र के हुसैनपुर काजिमपुर गांव निवासी सुरेंद्र पत्र किरनपुल अपनी पत्नी रीना और तीन बच्चों के साथ खानपुर अपनी ससुराल से बाइक से गांव लौट रहा था। बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे जब वह शिकारपुर बाईपास पर काली नदी पुल के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी और छह वर्षीय बेटे रोहित की मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के दुकानदार और लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के देरी पर पहुंचने पर मौजूद लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और इसी दौरान जाम लग गया।

जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, मगर करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे वाहन चालक और यात्री गर्मी से परेशान हो गए।



जाम खुलने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।  उधर, थाना कोतवाली इंचार्ज रामसैन सिंह ने बताया कि ट्रक चालक इरशाद पुत्र याकूब निवासी रबूपुरा को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed