{"_id":"56ec53f34f1c1b7e628b46c9","slug":"moneylender-wants-to-aquire-house-of-rinku","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकू का मकान कब्जाना चाहता था सूदखोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिंकू का मकान कब्जाना चाहता था सूदखोर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। ब्याज पर दिए दस हजार रुपयों के एवज में सूदखोर धर्मवीर रिंकू का मकान कब्जाना चाहता था। रिंकू ने विरोध किया तो धर्मवीर ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। यह खुलासा मृतक की पत्नी रेखा ने पुलिस को दिए बयान में किया है।
बता दें कि ब्याज पर उधार दिए 10 हजार रुपये वापस न मिलने पर 16 मार्च की रात करीब 8 बजे हीरापुर निवासी रिंकू की जलाकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी रेखा ने गांव के ही धर्मवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले रखा है। उसका कहना है कि धर्मवीर उर्फ धर्म उसके पति रिंकू पर मकान नाम करने के लिए दबाव बना रहा था। जब रिंकू ने विरोध किया तो उसे शराब पिलाई और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
जिससे उसके पति की मौत हो गई। चौकी प्रभारी राम निवास ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है धर्मवीर
आरोपी धर्मवीर ने हाल ही में हुए पंचायती चुनाव में ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ा था। चुनाव में उसे करारी शिकस्त मिली थी।