फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mobile prey fleeing teens nabbed

मोबाइल लूटकर भाग रहे किशोर को दबोचा

Sun, 25 Dec 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mobile prey fleeing teens nabbed
d - फोटो : getty images

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शीतलगंज में एक युवक से मोबाइल लूटकर भाग रहे किशोर को एक युवक ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जेब से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

नगर कोतवाल पोसी राम शर्मा ने बताया कि शनिवार रात मोहल्ला शीतलगंज में एक किशोर मोबाइल लूटकर भाग रहा था। तभी रास्ते में मुकुल शर्मा निवासी शीतलगंज ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान ऊपरकोट निवासी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर की तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

पुलिस लाइन में चोरी करने वाला सिपाही का नाबालिग बेटा अरेस्ट

 पुलिस लाइन में कांस्टेबल के आवास में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। चोरी को खुर्जा कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल के नाबालिग पुत्र ने अंजाम दिया था। उसने चोरी किए जेवरात एक मोबाइल रिपेयर करने वाले को बेच दिए थे। पुलिस ने मोबाइल रिपेयर करने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोर्ट में तैनात कांस्टेबल योगेंद्र सिंह का पुलिस लाइन में आवास है। 14 दिसंबर की रात उसके आवास से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे।  पुलिस ने जांच की तो पता चला कि खुर्जा कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल के 14 वर्षीय पुत्र ने चोरी को अंजाम दिया था।

उससे पूछताछ की तो पता चला कि चोरी का माल कालाआम स्थित एक मोबाइल रिपेयर करने वाले को मोबाइल ठीक कराने के बदले में देना बताया। पुलिस ने मोबाइल रिपेयर करने वाले को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी के जेवरात मिल गए।


चोरी की बाइक चलाते दो युवक गिरफ्तार
एसआई श्यौदान सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर 2016 की दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर टीम ठंडी प्याऊ चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक पल्सर बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। जांच की तो पता चला कि यह पल्सर बाइक रामेश्वर दयाल सैनी के नाम है और उनकी बाइक चोरी हो गई थी।

दोनों आरोपी युवकों की पहचान वाहिद पुत्र जाफर निवासी भाईपुरा और बिलाल पुत्र नौशाद निवासी आदिल के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed