{"_id":"57f544984f1c1b8932271344","slug":"missing-property-dealer-killed-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दो धरे
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
विनोद (फाइल फोटो)।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर का शव बुधवार शाम काली नदी में मिला। सात लाख रुपये के विवाद में उसकी हत्या कर शव को काली नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि इलाके में चर्चा अंतरंग संबंधों के चलते हत्या की है।
विज्ञापन
चांदपुर निवासी विनोद (32) पुत्र राजपाल प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। दो अक्तूबर दोपहर उसके मोबाइल पर फोन आया कि घर पर आकर अपना पेमेंट ले लो। इस पर विनोद साइट पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन
तीन अक्तूबर को विनोद की पत्नी गीता देवी ने देवीपुरा निवासी ज्ञानी और उसकी पत्नी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह परिजनों ने पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार रात देवीपुरा निवासी ज्ञानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने विनोद की हत्या कर शव को काली नदी में फेंक दिया है। बुधवार सुबह पुलिस ने गांव रमपुरा के निकट काली नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस को शव मिला।
ज्ञानी ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की मदद से विनोद को घर बुलाया। गला दबाकर हत्या कर शव को काली नदी में फेंक दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या के पीछे सात लाख रुपये का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस ने आरोपी ज्ञानी और उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया है।
नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि विनोद का शव काली नदी से बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ज्ञानी और उसके साथी हिरासत में हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।