फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mini truck crushes bikes, dies

मिनी ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को कुचला, मौत

Sat, 10 Jun 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 10 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mini truck crushes bikes, dies
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

मिनी ट्रक चालक ने बाइक सवार जीजा साले को कुचल दिया। हादसे में दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पटना बिहार निवासी अमित तिवारी व उसका जीजा औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में नौकरी करते थे। दोनों जोखाबाद की पालीवाल कालोनी में रहते थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से गाजियाबाद जा रहे थे। सिकंदराबाद व दादरी बोर्ड पर कोर्ट के पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों ने  मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव कुंवरपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नरौरा गैराज पुल पर तैनात बाइक सवार सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। गांव सुरजावली निवासी शीशपाल (45) नरौरा स्थित गैराज पुल पर सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार देर शाम वह बाइक से नरौरा जा रहा था। दानपुर मार्ग पर कुंवरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने शीशपाल को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल शीशपाल को अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें बुलंदशहर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही शीशपाल ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र उमेश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed