{"_id":"5783e4054f1c1b1b0813dcf4","slug":"masked-men-attacked-the-family-of-the-soldier-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों का सिपाही के परिवार पर हमला, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोशों का सिपाही के परिवार पर हमला, लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जटापुर गांव में रविवार रात नकाबपोश बदमाशों ने सिपाही के परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। आरोपी सोने की चेन और अन्य सामान लूटकर भाग गए। गंभीर हालत में वृद्ध दंपति को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जबकि दो लोगों को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एसएसपी ने घायलों से पूछताछ की है। पुलिस तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है। जटापुर सहकारी नगर निवासी अजब सिंह (62) पुत्र स्व. रामजीमल अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
अजब सिंह का बेटा नागेंद्र कुमार राठी यूपी पुलिस में सिपाही है जो गाजियाबाद के कविनगर थाने में कार्यरत हैं। अजब सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह अपनी पत्नी ओमवती (60), बेटी मीना (30) के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। घर पर परिवार का ही सदस्य रतन भी सो रहा था।
विज्ञापन
रात करीब एक बजे तीन नकाबपोश आए और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अजब सिंह और ओमवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है जबकि मीना और रतन को जिला अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।