{"_id":"59247d9a4f1c1bd74a535d1d","slug":"marry-me-or-you-will-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझसे शादी करोगी वरना मरोगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुझसे शादी करोगी वरना मरोगी
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Tue, 23 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मुझसे शादी करोगी वरना मरोगी
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सिरफिरे आशिक की वजह से एक परिवार सदमें में है। किशोरी ने कस्बा छोड़कर गांव के घर में खुद को नजरबंद कर लिया है। भयभीत परिवार पलायन की तैयारी कर रहा है।
दरअसल एक सिरफिरा आशिक युवती से जबरन शादी करने पर अड़ा है। इंकार करने पर उसने परिवार सहित खात्मा करने की धमकी दी है। पीड़िता के पिता ने कई बार पुलिस से गुहार लगाई है, लेकिन अफसर जांच के नाम पर लापरवाह बनें हैं।
विज्ञापन
थाना पहासू क्षेत्र निवासी एक परिवार डर-डर कर जी रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले दो साल से कसबे में परिवार के साथ रह रहा है। मोहल्ले का निवासी दबंग युवक उसकी नाबालिग बेटी से फोन पर अश्लील काल करता है।
विज्ञापन
उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। इनकार करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने जब युवक की शिकायत उसके परिजनों से की। उसके बाद भी आरोपी ने बेटी की शादी करने और इनकार करने पर अगवा करने की धमकी दी।
डर के मारे उसने अपनी बेटी को अपने पैतृक गांव भेज दिया। 18 मई को युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते से उठाने की कोशिश की थी। घर में घुसकर उसने तमंचा लहराकर बेटी की शादी तत्काल करने का दबाव बनाया है।
पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।