{"_id":"58050dbd4f1c1b726b702cd5","slug":"married-women-murder-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
सोनम का फाइल फोटो।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम नत्थूगढ़ी निवासी जिले सिंह ने अपनी पुत्री सोनम की दहेज के लिए हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रिंस तेवतिया ने मामले में गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
जिले सिंह के अनुसार उनकी बेटी की शादी 22 फरवरी 2015 को सारंगपुर थाना खुर्जा देहात जिला बुलंदशहर निवासी रजत पुत्र ओमपाल सिंह के साथ हुई थी। शादी में 15-16 लाख रुपया खर्च किया गया था। जिले सिंह का आरोप है कि सोनम के ससुराल वाले उससे दहेज में कार की मांग करते रहे तथा उसे परेशान व मारपीट करते थे।
विज्ञापन
उसकी पुत्री ने उन्हें कई बार ऐसा बताया था। 13 अक्तूबर को ससुराल वालों ने फोन पर सूचना दी कि सोनम के मौत हो गई है। उसका शव दाह संस्कार करने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही परिजन सारंगपुर पहुंचे तो सोनम का दाह संस्कार किया जा चुका था। घटना की सूचना जिले सिंह ने 100 नंबर पर दी। मौके पर खुर्जा पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
जिले सिंह के अनुसार पुलिस ने फैसले के लिए दबाव भी बनाया। जिले सिंह का आरोप है कि aउसकी पुत्री की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए अंतिम संस्कार कर दिया। जिले सिंह के अनुसार उसका दामाद रजत साहिबाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
सोनम उसी के साथ रह रही थी। हत्या के बाद सोनम का सारंगपुर लाकर सोनम के ससुरालियों द्वारा दाह संस्कार किया गया। सोनम का पांच माह का एक बेटा भी है। जिले सिंह की तहरीर पर साहिबाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।