{"_id":"5805136c4f1c1b562c702edf","slug":"maoists-network-in-the-district-activated-elaiu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नक्सलियों का जाल सक्रिय हुआ एलआईयू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में नक्सलियों का जाल सक्रिय हुआ एलआईयू
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिले में नक्सलियों के संबंध के बाद खुफिया इकाई अलर्ट हो गई हैं।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नक्सलियों के संबंध के बाद खुफिया इकाई अलर्ट हो गई हैं। खुफिया अफसर जनपद में नक्सलियों का नेटवर्क जानने के लिए सक्रिय हैं। पकड़े गए आरोपी के नक्सलियों से संबंध के बाद उसके करीबियों पर अफसरों की नजर टिकी है। इसके अलावा सूरज के सभी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
एटीएस द्वारा दीवाली के आसपास बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे नक्सल गैंग के हत्थे चढ़ने के बाद खुफिया एजेंसिया सतर्क हो गई हैं। एटीएस ने नक्सलियों की टीम में बुलंदशहर के गांव जुलेपुरा निवासी सूरज को भी पकड़ा गया है। तेजपाल के पकड़ने के बाद खुफिया एजेंसी एलआईयू अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन
एलआईयू अफसर अब सूरज का पुराना रिकॉर्ड खंगालने में जुट गए हैं। सूरज के करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है। देखा जा रहा है कि कहीं सूरज के करीबियों के भी तो नक्सलियों से संबंध नहीं हैं। एसपी सिटी ने कहा कि एटीएस द्वारा सूरज को पकड़ा है। खुफिया विभाग के अफसर जांच में जुटे हैं। सूरज और उसके साथियोें का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन