{"_id":"d7c5682564d30569ef5cb386632d8e31","slug":"magic-broken-gate-three-hour-jam-in-bulandshahr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक ने तोड़ा फाटक, लगा तीन घंटे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक ने तोड़ा फाटक, लगा तीन घंटे जाम
अमर उजाला, चोला
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की दोपहर 1.30 बजे बुलंदशहर की ओर से तेज गति से आ रही टाटा मैजिक ने टक्कर मार कर चोला स्टेशन का फाटक तोड़ दिया।
फाटक टूटते ही रेलवे अफसरों और कर्मचारियों के होश उड़ गए। दुर्घटना से बचाव को आनन-फानन में पाइप लगा दी, जिससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
इसके चलते देखते ही देखते फाटक के दोनों ओर वाहनों की पांच-पांच किलोमीटर लंबी लाइन लग गई।
आरपीएफ के साथ ककोड़ और चोला पुलिस ने वाहनों को बैर तथा सिकंदरपुर रेलवे फाटक से निकालना शुरू करवाया लेकिन जाम से निजात नहीं मिली।
उधर खुर्जा स्टेशन से अधिकारी विनोद कुमार अपनी टीम के साथ चोला स्टेशन पर पहुंचे और टूटे फाटक को ठीक किया जाने लगा। यह कार्य शाम पांच बजे तक चला।
अधिकारियों ने चेकिंग कर फाटक खोला, तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। फाटक खुलने के बाद ही जाम में फंसे वाहन चालकों और अन्य यात्रियों ने राहत की सांस ली।
फाटक संचालक राजकुमार ने बताया कि जिस समय टाटा मैजिक आई थी और उसने एक फाटक को तोड़ा तो उसने भागकर रुकवाने का भी प्रयास किया लेकिन तब तक मैजिक का चालक दूसरी ओर का फाटक तोड़कर फरार हो चुका था।
फाटक टूटने की सूचना उसने विभागीय अधिकारियों को समय पर दे दी थी, ताकि कोई हादसा ना हो जाए। गनीमत यह रही कि बड़े वाहन चालकों ने सहयोग किया जबकि दुपहिया वाहन चालक नहीं माने।
विज्ञापन
आरपीएफ के साथ ककोड़ और चोला पुलिस का भी सहयोग सराहनीय रहा। यदि पुलिस बैर और सिकंदरपुर रेलवे फाटक से वाहनों को नहीं निकालती तो जाम खुलने में कई और घंटे का समय लग जाता।
उधर अधिकारी विनोद कुमार का कहना था कि मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।