फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   life imprisonment for killing old man.

वृद्ध के दो हत्यारों को आजीवन कारावास

Wed, 23 Dec 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 23 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
life imprisonment for killing old man.
बारात में हुई कहासुनी के बाद रंजिशन वृद्ध की हत्या करने के मामले में आरोपी दो सगे भाइयों को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


साथ न्यायाधीश रजत सिंह जैन की कोर्ट ने दोषियों पर 17-17 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। विशेष अभियोजन अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि वृद्ध के भतीजे बबलू ने 10 फरवरी 2010 को थाना खुर्जा में तहरीर दी कि 9 फरवरी 2010 को अटेन्ना गांव से अरविंद पुत्र रामवीर पंडित की बारात गई थी।
विज्ञापन


बस में चचेरे भाई सोनू पुत्र महराज सिंह और हरपाल पुत्र ननुआ के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसे बारातियों ने बीच-बचाव कर दिया था। गांव लौटने पर दोनों में दोबारा कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 फरवरी 2010 को सुबह 8.30 बजे सोनू के पिता महाराज सिंह पत्नी व बेटी के साथ ट्यूवेल पर थे। तभी वीरू पुत्र ननुआ, हरपाल, बैटम पुत्र गुरु और ननुआ पुत्र बुद्धा हाथों में हथियार लेकर आए।

महाराज सिंह व उनकी पत्नी ने चारों का विरोध किया लेकिन आरोपियों ने महाराज सिंह की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में पेश की।


न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद वीरू उर्फ वीरपाल व हरपाल को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस दौरान अन्य आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। कोर्ट ने दोषियों पर 17-17 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed