फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kotwal accused of putting pressure on the agreement

कोतवाल पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप

Thu, 22 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kotwal accused of putting pressure on the agreement
रेप - फोटो : ब्यूरो

गैंगरेप पीड़िता पर समझौते के लिए कोतवाल पर दबाव बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत डीएम और एसएसपी से करते हुए मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा है।

विज्ञापन


 थाना अगौता क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 29 अगस्त को थाना अगौता में एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हो गई है। पता चला कि अंहैड़ा गांव के कुछ युवक उसे कार में डालकर नोएडा ले गए थे और उसके साथ गैंगरेप किया था।
विज्ञापन


जैसे-तैसे लड़की वहां से छूटकर गाजियाबाद स्थित अपनी बुआ के यहां पहुंची और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अब पीड़ित परिजनों ने जिलाधिकारी और एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि उन पर समझौते के लिए पुलिस वाले ही दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौता नहीं करने पर झूठे केस में फंसाकर जेल भेजे जाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिजनों ने कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसएसपी से की है। उधर, एसओ अगौता प्रभात कुमार वर्मा का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। मामले की जांच की जा रही है।


पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि कोतवाल द्वारा पीड़ित के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है तो जांच कराके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed