{"_id":"589cc4a54f1c1bc05537b888","slug":"kidnapped-young-woman-raped-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा कर अलीगढ़ में किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को अगवा कर अलीगढ़ में किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 10 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुई युवती को अगवा कर अलीगढ़ में रेप किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
सात फरवरी 2017 को एक युवक ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में बताया था कि उसकी 22 वर्षीय बहन की चार मार्च को शादी होनी थी। चार फरवरी 2017 की सुबह सात बजे परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी लेकिन दोपहर तक भी वापस नहीं आई। परिजनों ने मोहल्ले में तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
बाद में जानकारी मिली कि खुर्जा अड्डा स्थित पंडित लॉज पर बैठने वाला युवक अमित पुत्र सत्तो उसे बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। बुधवार दोपहर पुलिस ने युवती को अलीगढ़ से बरामद कर लिया और आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमित उसे अगवा कर अलीगढ़ ले गया था।
विज्ञापन
वहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर बुरी तरह पीटा। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव घोड़ी बछेड़ा के पास स्थित एक कॉलोनी में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है।
बुधवार उसकी नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। तभी कॉलोनी का युवक घर में घुस आया और नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में नामजद कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।