फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kartik Fair parking space, increasing trouble

कार्तिक मेले में पार्किंग की जगह कम, बढ़ेगी परेशानी

Thu, 10 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kartik Fair parking space, increasing trouble
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कार्तिक मेले में इस बार पार्किंग स्थल का अभाव श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ाएगा। सिर्फ अनूपशहर मेले में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है जबकि दूसरे घाटों पर अभी तक वाहन पार्किंग नहीं बनाई गई हैं। इसके चलते श्रद्धालुओं को जाम की स्थिति से भी दो-चार होना पड़ सकता है।

बता दें कि गंगा स्नान 14 नवंबर को है और अनूपहशर सहित माड़ू घाट, सिद्धबाबा, अहार में अवंतिका देवी मंदिर, कर्णवास, रामघाट, राजघाट और नरौरा आदि घाटों पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचेंगे। श्रद्धालु अपने वाहनों जैसे कार, बाइक, ट्रक आदि से आएंगे। इसके साथ रोडवेज और निजी बसों के साथ डग्गामार वाहन भी श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करवाने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


वाहनों की आवाजाही लगातार जारी रहेगी और पार्किंग का अभाव से जाम लगने के साथ श्रद्धालुओं की परेशानी को बढ़ाएगा। आलम यह है कि अभी तक माड़ू घाट, सिद्धबाबा, अहार में अवंतिका देवी मंदिर, कर्णवास, रामघाट, राजघाट और नरौरा आदि घाटों वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर यदि जाम की समस्या बनी तो श्रद्धालुओं के साथ पुलिस को  भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जबकि मात्र अनूपशहर में दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।        बावजूद इसके यहां पर भी श्रद्धालुओं को जाम से जूझना पड़ सकता है।

अनूपशहर के एसडीएम भैरपाल सिंह के अनुसार अलीगढ़ मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए जेपी विद्या मंदिर स्कूल के पास कार, बाइक आदि को पार्किंग बनाई गई है। बुलंदशहर मार्ग से आने वाले बस आदि वाहनों को खड़ा करने के लिए गांधी शिक्षा निकेशत स्कूल के मैदान में पार्किंग बनाई है।

एसडीपीबी पब्लिक स्कूल के मैदान में कार, बाइक को पार्किंग बनाया है। अलीगढ़ और शिकारपुर मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए और उनके ट्रैक्टर, बुग्गी आदि वाहनों को रोकने के लिए लल्लूमल अहाते के साथ मंडी रोड पर खाली खेतों में व्यवस्था की गई है।

जबकि बुलंदशहर मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहराव की व्यवस्था गंगा पुल के पास चामुंडा की रेती में बनाई है। जाम से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

गंगा स्नान को लेकर जिले के गंगाघाट गुलजार हो गए हैं। मेले में दुकानें सजने लगी है। गंगा के गहरे पानी में श्रद्धालुओं को नहाने से बल्ली आदि के प्रबंध कर लिए गए हैं। प्रशासन और नगर पालिकाओं ने भी अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है। गंगा स्नान को श्रद्धालु भी तैयार हो गए हैं। अनूपशहर में कार्तिक मेले का शुक्रवार को उद्घाटन होगा।

बता दें कि जिले में छोटी कांशी के नाम से जाने वाले वाले कस्बा अनूपशहर में गंगा स्नान पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रहती है। कार्तिक मेले में दुकान आदि सज गई और शुक्रवार से श्रद्धालु आना शुरू हो जाएंगे। यहां पर करीब दस दिन तक कार्तिक मेला चलता है। मेले को लेकर प्रशासन और नगर पालिका ने अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

एसडीएम भैरपाल सिंह के अनुसार कार्तिक मेले का आज शुक्रवार को उद्घाटन होगा। गंगा तट स्थित जाहनवी द्वार पर कार्तिक मेले के उद्घाटन को सांसद डॉ. भोला सिंह और क्षेत्र से बसपा विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।


माड़ू घाट, सिद्धबाबा, अहार में अवंतिका देवी मंदिर, कर्णवास, रामघाट, राजघाट और नरौरा आदि घाटों पर भी मेला लगना शुरू हो गए हैं। मेले में दुकानें आदि सजना शुरू हो गई हैं। कुल मिलाकर कार्तिक मेले को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान को लेकर अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed