फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Just crushed the bike rider

बस ने बाइक सवार को कुचला

Sat, 21 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Just crushed the bike rider
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला

सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हासदे में घायल युवक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को शिकारपर नगर के काजीवाड़ा निवासी आसिफ (26) पुत्र वकील अहमद बाइक से बुलंदशहर जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर सलेमपुर थाना क्षेत्र में चित्सौन गांव के पास पहुंचे सामने से आई लोनी डिपो की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आसिफ को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। एसओ एचएन सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-कार की टक्कर में चार घायल
कोतवाली क्षेत्र में ताल बिबियाना चौराहे के पास शुक्रवार रात तेज गति व लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर -ट्रोला ने जहांगीराबाद की ओर से आ रही कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे अजीत निवासी बड़गांव, धर्मेंद्र कुमार व लवकुश निवासी मामऊ व बबीता निवासी भैंसरोली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को कार से निकलवाकर उपचार के लिये सीएचसी पर भेजा। जहां से चारों घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed