फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Judge yourself by telling the seven million vicious

खुद को जज बताकर शातिर ने की सात लाख की ठगी

Mon, 16 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 16 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Judge yourself by telling the seven million vicious
खुद को जज बताकर शातिर ने की सात लाख की ठगी - फोटो : ब्यूरो

गुलावठी निवासी एक व्यक्ति और उसके परिचितों से दनकौर निवासी एक व्यक्ति ने खुद को जज बताकर सात लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने खुद की जान पहचान नोएडा अथॉरिटी में बताई थी। अब वह पांच लाख रुपये और मांग रहा था। रुपये न मिलने पर वह रविवार रात अपने साथियों के साथ पीड़ित को धमकाने आ पहुंचा। पीड़ित ने एसपी सिटी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मोहल्ला कालापीर निवासी मुर्सलीन ने एसपी सिटी को दी तहरीर में कहा है कि दो साल पहले वह ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी गया था। वहां दनकौर निवासी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने बताया कि अथॉरिटी के अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। ऐसे में अपने जानने वालों के नोएडा में प्लॉट के फार्म भरवा दो।
विज्ञापन


मुर्सलीन ने उसकी बात पर भरोसा करके खुद और अपने जानने वालों के फार्म भरवा दिए। इसके बाद आरोपी ने मुरसलीन से कहा कि उनके प्लॉट निकल आए हैं।  इसके बाद आरोपी ने उससे और उसके जानने वालों से नाजायज तरीके से रुपयों की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने सभी लोगों से करीब सात लाख रुपये ऐंठ लिए। अब भी वह लगातार रुपयों की मांग कर रहा है। साथ ही फर्जी आईकार्ड दिखाकर खुद को जज बताता था। 15 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह 10-12 लोगों को अपने साथ लेकर मुरसलीन के घर पहुंचा और पांच लाख रुपये की मांग करने लगा।


पीड़ित का आरोप है कि रुपये की मांग करने वाला व्यक्ति बदमाश किस्म का है। वह और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने पीड़ित को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed