फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   JE cut farmers hostage

कटौती पर किसानों ने जेई को बंधक बनाया

Sat, 10 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
JE cut farmers hostage
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बिजली के बिल भुगतान नहीं होने से कई गांवों की कनेक्शन काटे जाने से नाराज किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट गया। गुस्साए किसानों ने तेलियाघाट बिजली घर पर पहुंचकर जेई को चार घंटे तक बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही किसान शांत हुए।

 नगर स्थित तेलियाघाट बिजलीघर के फीडर से धराऊ, धरारी, रूपबास पंचगाई समेत कई गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। किसानों ने बताया विद्युत बिल का भुगतान नहीं होने से पांच दिन पूर्व इन गांवों की आपूर्ति विद्युत निगम के अधिकारियों ने कटवा दी।
विज्ञापन


इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज किसान शुक्रवार को तेलियाघाट बिजलीघर पर पहुंचे  और जेई संदीप कुमार को करीब चार घंटे तक बंधकर बनाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आपूर्ति सुचारु कराने के साथ ही जर्जर तारों को बदलवाने, गांवों में 18 घंटे तक विद्युत सप्लाई देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर बिजलीघर पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।  प्रदर्शन करने वालों में विवेक कुमार, वीरेंद्र सोलंकी, ठाकुर प्रताप सिंह, मनोज मास्टर, कपिल, संजय, कंछी सिंह, विनोद कुमार, लोकेश, सुमित, रिंकू, स्वदेश आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed