फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In the case of child rape accused arrested

बच्ची से रेप के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 08 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
In the case of child rape accused arrested
Rape - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार पांच साल की बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी लोकेंद्र पुत्र मलखान सिंह निवासी नेता नगर अनूपशहर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है।  

वह रमेश के मुरसाना निवासी भांजे के साथ से आया था और वारदात के बाद से गायब थी। उसके खिलाफ शुक्रवार रात बच्ची के पिता ने लोकेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ अहार अजब सिंह ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी लोकेंद्र को कोर्ट में पेश कर  जेल भेज दिया है। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि ऐसी घटनाएं कभी भी क्षेत्र का माहौल को खराब कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगाने पर 28 नामजद, 100 पर एफआईआर
अहार (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची से रेप के विरोध में अवंतिका देवी मंदिर चौराहे परएक घंटे जाम लगाने पर पुलिस ने 28 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार अज्ञात लोगों में बीस महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी ले रखा है। एसओ अजब सिंह ने  बताया कि  जाम लगाने वालों गांव मोहरसा निवासी विक्रम सिंह पुत्र वीर सिंह , प्रेम चंद उर्फ भोला, रूपचंद पुत्र सुक्कन,  रिंकू पुत्र मदनपाल, कल्याण सिंह पुत्र रमेश चंद, खालिकपुर निवासी हितेश पुत्र जयपाल ,अजयपाल पुत्र नानक चंद, 

योगेश पुत्र जगदेव,  यशपाल पुत्र वीरसैन, मुबारिक पुत्र कुंवरपाल,  कुंवरपाल पुत्र धर्मपाल, रेखा पत्नी गुलाब, अनिल पुत्र अमर सिंह, दीवान पुत्र अमर सिंह, अनिल पुत्र लेखराज, पिंटू पुत्र बनवारी,सोनू पुत्र ओमप्रकाश, होशियार पुत्र कुंवरपाल,  बनवारी पुत्र थगनी, रमेश पुत्र हरनी,

अशोक पुत्र बनवारी, नैमपाल पुत्र बलवीर, मुबारिकपुर निवासी जोगेंद्र पुत्र बृजपाल सिंह, दरावर निवासी अमित पुत्र महेंद्र, गांव चांदौक निवासी  रविंद्र पुत्र पवन सिंह, रामगढ़ मुरसाना निवासी सूरज पुत्र भरव सिंह, अलीगढ़ निवासी सरदार, अहार निवासी देवेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 353, 332, 323 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
किशोरी से किया रेप
बुलंदशहर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा अड्डे के पास एक किशोरी को पड़ोस के नाबालिग लड़के ने घर में खींच लिया। उसके दोस्त ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और आरोपी ने किशोरी के साथ रेप किया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खोलकर आरोपी और उसके दोस्त को दबोच लिया। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है।

महिला से रेप की कोशिश
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से रेप की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर महिला को बचाने आए जेठ की आंख पर आरोपी ने तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घर में घुसकर भाभी से छेड़छाड़, धुना
पहासू(ब्यूरो)। कस्बा थाना क्षेत्र के गांव में मकान में घुसकर देवर ने भाभी के साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए और आरोपी देवर की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।  पुलिस ने आरोपी शीलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed