{"_id":"5866a7754f1c1b741aeee52c","slug":"in-celebration-of-the-new-year-s-break-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न में नोटबंदी का ब्रेक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नए साल के जश्न में नोटबंदी का ब्रेक
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यू ईयर सेलीब्रेशन की तैयारियों पर नोटबंदी ने ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार को बैंकों में कैश नहीं मिलने पर लोग मायूस लौटे। खासतौर पर युवा तबका बड़ी उम्मीद के साथ बैंकों में पहुंचा मगर ना उम्मीद लौटा। युवाओं का कहना है नोटबंदी ने नए साल का जश्न भी फीका कर दिया है। बुकिंग नहीं होने से होटल, रेस्टोरेंट रिसार्ट संचालकों में भी उत्साह कम दिख रहा है।
शनिवार शाम को न्यू ईयर सेलीब्रेशन का सिलसिला शुरू होगा। शनिवार को बैंक भी बंद रहेंगे। ऐसे में युवा तबका शुक्रवार को ही बैंकों से कैश निकालने पहुंचा, मगर बैंकों में कैश नहीं मिला। इसलिए युवाओं को मायूस लौटना पड़ा। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व जनपद को 35 करोड़ रुपये मिले थे, जो बृहस्पतिवार को खत्म हो गए।
विज्ञापन
अब बैंक सिर्फ उसी करेंसी से काम चला रही है जो ग्राहक बैंकों में जमा करवा रहे हैं। एटीएम ने भी ग्राहकों को निराश किया। इक्का-दुक्का एटीएम को छोड़ बाकी में कैश की कमी बरकरार रही। डीएम रोड निवासी राहुल ने बताया कि उनको नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा जाना था।
विज्ञापन
बैंक में कैश नहीं मिला, इसलिए प्लान कैंसिल करना पड़ा है। वह अब घर में नए साल का जश्न सादगी के साथ मनाएंगे। यमुनापुरम के शुभम ने बताया कि वह बैंक से 20 हजार रुपये निकाले गए थे। उनको 10 हजार रुपये दिए गए। रकम पूरी नहीं मिलने से सारा प्लान बिगड़ गया है। इसलिए जश्न का प्लान कैंसल करना पड़ा।
खत्म हुई पुराने नोट जमा करने की मियाद ः बैंकों मे 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करने की मियाद खत्म हो गई है। अब 30 मार्च तक आरबीआई की ब्रांचों में ही पुराने नोट जमा किए जाएगे। अंतिम दिन बैंकों में पुरानी करेंसी जमा करने वालों की कतार लगी रही। पीएनबी सिविल लाइन,
पीएनबी यमुनापुरम, एसबीआई मोतीबाग, सिविल लाइन इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ओबीसी और केनरा बैंक की शाखाओं में लोगोें को तांता लगा रहा।
नई करेंसी नहीं मिली है। बैंकों में ग्राहक जो करेंसी जमा करवा रहे हैं, उसी से ही किसी तरह काम निकाला जा रहा है। नोटबंदी से नए साल के जश्न पर थोड़ा असर जरूर पड़ेगा। करेंसी की कमी के कारण लोग खुले हाथ से पैसा खर्च करने से बच रहे हैं।- सतपाल मेहता, लीड बैंक मैनेजर, बुलंदशहर
दो दिन बंद रहेंगे बैंक
माह के अंतिम शनिवार एवं रविवार को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को करेंसी की कमी रुला सकती है। इसी के चलते शुक्रवार को बैंक शाखाओं में काफी रश रहा।