{"_id":"56ec527b4f1c1bd3618b469c","slug":"husband-killed-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने भांजों के साथ मिलकर की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने भांजों के साथ मिलकर की थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
हत्यारे
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन पहले सलेमपुर थाना क्षेत्र में मिली महिला की सिरकटी लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके पति ने अपने दो भांजों संग मिलकर की थी।
आरोपियों के मुताबिक, मृतका बदचलन थी और अपनी नाबालिग बेटी को भी देह व्यापार में धकेलना चाहती थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर काली नदी में महिला के सिर की तलाश की जा रही है।
15 मार्च 2016 को बुद्धि सिंह पुत्र सुखराम सिंह निवासी गांव सुरजावली ने सलेमपुर पुलिस को सूचना दी थी कि खेत में एक अज्ञात महिला का नग्नावस्था में सिर कटा शव पड़ा है।
विज्ञापन
एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि 14 मार्च की रात गांव सुरजावली का छोटू अपने मामा तेजपाल व मौसेरे भाई पिंटू के साथ आया था और रात में ही वापस चला गया था। यह पता चलते ही छोटू, तेजपाल और पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वारदात का खुलासा हो गया।
तेजपाल ने पुलिस को बताया कि मृतका अनवरी उर्फ सरिता उर्फ अनिता जिला भागलपुर (बिहार) की मूल निवासी थी। करीब 16-17 साल पहले अनवरी से उसका विवाह हुआ था। तेजपाल व मृतका की दो पुत्रियां व दो पुत्र हैं।
तेजपाल ने पुलिस को बताया कि अनवरी का चरित्र अच्छा नहीं था। वह गाजियाबाद व मसूरी में कई बार गिरफ्तार भी हुई थी। अनवरी ने अपनी 14 वर्षीय बड़ी बेटी को भी वैश्यावृत्ति के धंधे में उतारने के लिए किसी व्यक्ति से दस हजार रुपये में सौदा कर लिया था। इसी के चलते तेजपाल ने अपने भांजे पिन्टू व छोटू को घर पर बुलाकर अपनी पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई।
योजना के तहत दिनांक 14 मार्च की शाम अपना गांव दिखाने के बहाने छोटू अपनी मामी (मृतका अनवरी) को साथ लेकर गाजियाबाद से सलेमपुर पहुंचा तथा तेजपाल और पिंटू दूसरी बस से वहां पहुंचे।
आरोपियों ने सलेमपुर शराब के ठेके से शराब खरीदकर पैदल गांव सुरजावली होते हुए गांव हुरथला के लिए चल दिए। सुरजावली गांव से आगे निकलने पर बंबे के किनारे रास्ते पर बैठकर शराब पी।
इसी बीच तीनों अभियुक्तों ने मिलकर मृतका महिला के दुपट्टे से उसका गला घोटकर हत्या कर शव को खेत में डाल दिया और बलकटी से उसकी गर्दन काटकर व उसके कपड़े उतारकर कटे हुए सिर को उसके कपड़ों में लपेटकर काली नदी में ले जाकर फेंक दिया था।