{"_id":"57b0b60d4f1c1b5d496eb19c","slug":"ht-line-of-broken-wires-animal-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा एचटी लाइन का तार, पशु की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूटा एचटी लाइन का तार, पशु की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
bijli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से करेंट की चपेट में आकर एक दुधारू पशु की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गईं। मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को 132 केवीए पावर स्टेशन पहुचंकर जहांगीराबाद-शिकारपुर मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे जेई मोहम्मद सलमान और जुनैद अली ने पीड़ितों को मौके पर ही 15 हजार रुपये नगद देकर और दस हजार रुपये विभाग से मंजूर कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। रविवार को क्षेत्र के गांव जसैर निवासी भीमसैन के घर के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इसमें पशु पालक भीमसैन की तीन भैंसें झुलस गईं।
विज्ञापन
एक भैंस की मौके पर मौत हो गई जबकि दो भैंस गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने नगर स्थित 132 पावर स्टेशन पहुंचकर जहांगीराबाद-शिकारपुर रोड पर जाम लगाकर मुआवजे और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ग्रामीणों को समझाती रही लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
सूचना पर जिपं सदस्य सुनील चरौरा भी पहुंचे और पीड़ित भैंस पालक के पक्ष में ग्रामीणों संग धरने पर बैठ गए। घटना का मुआयना करने पहुंचे नगर जेई मोहम्मद सलमान और जुनैद अली ने पीड़ितों को मौके पर ही 15 हजार नगद देकर और 10 हजार रुपये विभाग से मंजूर कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।