फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Highway robbery in broad daylight shot at protest

हाईवे पर दिनदहाड़े लूट विरोध पर मारी गोली

Sat, 24 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Highway robbery in broad daylight shot at protest
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हाईवे-91 पर जहां मां-बेटी से गैंगरेप हुआ था, उसके कुछ दूर बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली से हाथरस जा रहे दंपति को लूट लिया। पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

घनश्याम दिल्ली के नंदनगरी इलाके में दुकान करते हैं। घनश्याम की ससुराल हाथरस में है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह दिल्ली से बाइक पर पत्नी यशोदा के साथ हाथरस जा रहे थे। दोपहर 1.30 बजे हाईवे पर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दोस्तपुर के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आ धमके।
विज्ञापन


उन्होंने तमंचे के बल पर घनश्याम की बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने यशोदा से चेन लूट ली। घनश्याम ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे से गोली चला दी। गोली घनश्याम के हाथ को भेदती हुई सिर को छूकर निकल गई। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य से मोबाइल नगदी लूटी। 

बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर गांव पिपाला के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय महेशपुर के प्रधानाध्यापक रामबीर सिंह से दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। रामवीर सिंह विद्यालय का ताला लगाकर  बाइक से एसआई उतेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed